अनोखी आवाज़ नई दिल्ली। हर आम व्यक्ति के मन मे सवाल उठता होगा कि आखिर अगर सैन्य विमानों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर हवाई जहाज का रंग सफेद होता है। अगर आपने इस पर गौर किया है तो आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि ऐसा क्यों होता है। हवाई जहाज को किसी और रंग में क्यों नहीं रंगा जाता?तो आज जानते हैं इसके पीछे की वजह।
विमान का रंग सफेद होने के पीछे वैज्ञानिक कारण
गर्म होने से बचाता है सफेद रंग
प्लेन को इस लिए सफेद रखा जाता है ताकि उसे गर्मी से बचाया जा सके।
प्लेन आसमान में हो या रनवे पर, उसे ज्यादातर समय धूप में ही रहना पड़ता है।
उसपर सीधे सूरज की किरणें पड़ती हैं, किरणों में इंफ्रारेड रेज होती हैं जिससे भयंकर गर्मी पैदा होती है। ऐसे में सफेद रंग प्लेन को गर्म होने से बचाता है।
सफेद रंग को एक अच्छा रिफ्लेक्टर माना जाता है। ये सूर्य की किरणों को 99% तक रफ्लेक्ट कर देता है जिससे प्लेन गर्म नहीं होते हैं।
यह भी पढ़े-MP NEWS- भस्मारती दर्शन के लिए मुस्लिम युवक ने बदला नाम, ऐसे आया पुलिस की गिरफ्त में
आसानी से दिखता है डेंट
इसके अलावा सफेद रंग होने की वजह से प्लेन में किसी तरह का डेंट या क्रैक होने पर आसानी से देखा जा सकता है। अगर प्लेन का कलर सफेद की बजाय कुछ और होगा तो डेंट छिप जाएगा। ऐसे में सफेद रंग प्लेन के निरीक्षण में भी आसान होता है।
वजन कम होता है
अन्य रंगों की तुलना में सफेद रंग का वजन भी कम होता है। इस कारण से भी इसका इस्तेमाल प्लेन में किया जाता है। जब प्लेन को सफेद रंग में रंगा जाता है तो रंग के कलर से प्लेन का भार ज्यादा नहीं बढ़ता। जबकि प्लेन को रंगने में किसी और रंग का इस्तेमाल किया जाएगा तो उसका वजन बढ़ सकता है।
आर्थिक कारण
वैज्ञानिक कारण के अलावा आर्थिक वजह यह है कि सफेद संग के जहाज की रीसेल वैल्यू ज्यादा होती है। वहीं हमेशा धूप में रहने की वजह से कोई और रंग तेजी से खराब होगा, ऐसे में प्लेन को बार-बार रंगना पड़ेगा। इस खर्च से बचने के लिए भी इसे हमेशा सफेद रंग से ही रंगा जाता है।
देश-विदेश व अपने आसपास की हर खबर से अपडेट रहने के लिए जुड़े हमारे Facebook और Youtube से
Free Scooty Yojana 2022: PM Narendra Modi Scooty Yojana, जानिए कैसे करे आवेदन ?
Secondhand Car Sale: कम कीमत में मिल रही 5000 Km चली सेकंड हैंड कार
Small projector: इतना छोटा प्रोजेक्टर, सिनेमा हॉल बना देगा पूरा घर, जहां चाहो कर लो फिट
Maruti Alto 800: मात्र 49 हजार रूपये में ,मोटर सायकिल की कीमत में आप भी खरीद सकते
14 महीने पुरानी Bajaj Pulsar 150cc, सिर्फ 18000 रुपए, जल्दी करे कही देर न हो जाये
सिंगरौली- नगर निगम उपयंत्री प्रवीण गोस्वामी की डिग्री को लेकर फिर उठे सवाल
Singrauli News- प्रवीण गोस्वामी पर पद दुरुपयोग कर करोड़ो की संपत्ति बनाने का आरोप
Credit Card: क्रेडिट कार्ड क्यों है जरुरी? Why is a credit card necessary?
Credit Score सुधारने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
Multiple Credit Cards Benefits:एक से अधिक क्रेडिट कार्ड रखने से फायदे या नुकसान..?