Hariyali amavasya 2022 Puja : हिंदू धर्म में अमावस्या का बहुत अधिक महत्व होता है। अमावस्या तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

हिंदू धर्म में अमावस्या का बहुत अधिक महत्व होता है। अमावस्या तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। श्रावण मास में पड़ने वाली अमावस्या का महत्व कई गुना अधिक माना जाता है। सावन माह भोलेनाथ को समर्पित होता है। सावन माह की अमावस्या पर भगवान शंकर की भी विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। सावन माह की अमावस्या 28 जुलाई को है। हर माह में एक बार अमावस्या तिथि पड़ती है। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण भी किया जाता है। अमावस्या तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व होता है। नदी में स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य देकर पितरों का तर्पण किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या के दिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं हरियाली अमावस्या पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त
मुहूर्त-
- श्रावण, कृष्ण अमावस्या प्रारम्भ – 09:11 पी एम, जुलाई 27
- श्रावण, कृष्ण समाप्त – 11:24 पी एम, जुलाई 28
पूजा- विधि
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इस दिन पवित्र नदी या सरवोर में स्नान करने का महत्व बहुत अधिक होता है। आप घर में ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।
- स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
- सूर्य देव को अर्घ्य दें।
- अगर आप उपवास रख सकते हैं तो इस दिन उपवास भी रखें।
- इस दिन पितर संबंधित कार्य करने चाहिए।
- पितरों के निमित्त तर्पण और दान करें।
- इस पावन दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।
- इस पावन दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है।
- इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना भी करें।
Horoscope 27 July 2022: आज इन राशियों पर रहेगी भगवान शंकर और गणेश जी कृपा, पढ़ें सभी राशियों का हाल
मात्र 2 घंटे में बिक गई सभी गाड़ियां, भारत में इस गाड़ी के दीवाने हुए लोग, धड़ाधड़ मिल रही बुकिंग
Sariya Rate Today:जानिए क्या है आज आपके शहर के सरिया सीमेंट गिट्टी के रेट