Hair Tips:हर कोई हेल्दी और लंबे बालों की चाहत रखता है। ऐसे में बालों के विकास को बढ़ावा देने और बालों के डैमेज को खत्म करने के लिए भी प्याज का रस अच्छा तरीका है। यह बालों की समस्या से निपटने के लिए बेस्ट है। प्याज का रस एंटीऑक्सीडेंट है जो बालों के विकास में सुधार करता है।

कैसे बनाएं प्याज का रस
Hair Tips: प्याज का रस बनाने के लिए सबसे पहले, अपने बालों की लंबाई के आधार पर दो या तीन प्याय लें। इसके बाद इन्हें काट कर मिक्सर में पीस लें। फिर इसे एक कंटेनर में मलमल के कपड़े से छान लें और फिर ठंडा करें।
Hair Tips: अगर हेल्दी और लंबे बाल चाहते हैं, तो अपनाये यह टिप्स

प्याज से कैसे बनाएं हेयर मास्क
1) प्याज का रस और शहद
Hair Tips: प्याज का रस और शहद का हेयर मास्क बनाना बहुत ही आसान है। इस बनाने के लिए दो चम्मच प्याज का रस लें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। फिर इसे अपने बालों पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें, इसके बाद इसे धो लें। यह हेयर मास्क बालों की ग्रोथ में मदद करेगा और आपके बालों को शाइन भी देगा। यह डैंड्रफ की समस्या को भी कम करता है।

2) प्याज का रस और अरंडी का तेल
Hair Tips: इसे बनाने के लिए आपको बस इतना करना है कि अरंडी के तेल में प्याज का रस मिलाएं। इसके लिए आपको प्याज का रस और अरंडी का तेल बराबर मात्रा में लेकर मिक्स करना है। इसे अच्छे से मिलाने के बाद बालों को धोने से एक घंटे पहले अपने स्कैल्प पर लगाएं। आप इस मास्क को हफ्ते में दो या तीन बार लगा सकते हैं, इससे आपके बालों को खूबसूरती से बढ़ने में मदद मिलेगी।
ध्यान रखें कि प्याज का रस आपके स्कैल्प में जलन हो सकती है इसलिए, इसे शहद, नारियल तेल या एलोवेरा जैसी चीजों के साथ मिक्स करके ही लगाएं।