Saturday, June 10, 2023
Homeलाइफ & स्टाइलHair Care Tips:सरसों का तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है...

Hair Care Tips:सरसों का तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है जानिए कैसे

Hair Care Tips: बालों को मजबूत और घना बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। सरसों का तेल आपको बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है, जो कई समस्याओं से बचाने के साथ बालों को जड़ से मजबूत करता है। खास बात ये है कि दादी-नानी के जमाने से इस तेल का इस्तेमाल बालों में किया जा रहा है। बात चाहे बालों की ग्रोथ बढ़ाने की हो या फिर बालों का टेक्सचर सुधाने की, सरसों का तेल हर जगह काम आता है।

रसों का तेल बालों के लिए कैसे फायदेमंद है?

Hair Care Tips:सरसों का तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। सरसों के तेल में कई पोषक तत्व होते हैं, इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प की गंदगी साफ करते हैं। खास बात ये है कि सरसों तेल हानिकारक बैक्टीरिया और डैंड्रफ को हटाने में बहुत मदद करती है।

सरसों तेल से बालों के लिए फायदे

1. झड़ते बाल रोकेगा सरसों तेल

Hair Care Tips:सरसों का तेल बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसके लिए आप स्कैल्प की मालिश करें। जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़िया होता है और टूटते बालों से निजात मिलती है। इससे बाल जड़ से मजबूत होते हैं।

Hair Care Tips
photo by google

2. दो मुंहे बालों से निजात

सरसों का तेल लगाने से दो-मुंहे बालों की समस्या खत्म होती है। यह सफेद बालों से भी बचाता है। इस तेल के विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई और जिंक उन्हें सफेद होने से बचाकर घना बनाने में मदद करते हैं।

3. बालों की कंडीशनिंग करे

Hair Care Tips:सरसों का तेल बालों को कंडीशनिंग करने में मदद करता है। इस तेल में पाए जाने वाले अल्फा फैटी एसिड बालों को नमी देते हैं, जो आपके हेयर के लिए प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम करता है। लिहाजा बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं।

4. स्कैल्प की सफाई करता है

Hair Care Tips:सरसों के तेल से बालों की गंदगी साफ हो सकती है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण स्कैल्प की गंदगी हटाते हैं। जिससे आपको एलर्जी या इंफेक्शन की समस्या नहीं होती। रोज बालों में सरसों तेल लागने से डैंड्रफ भी नहीं होता।

बालों में सरसों तेल लगाने का तरीका

1. बालों में सरसों तेल लगाने का पहला तरीका

Hair Care Tips:सबसे पहले इसे हल्का गुनगुना कर लें। फिर इसे अच्छी तरह से स्कैल्प और बालों में लगाएं। इसके बाद धीरे-धीरे हल्के हाथों से मसाज करें। 2-3 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

photo by google

2. बालों में सरसों तेल लगाने के फायदे

बालों को मजबूत बनाने और ग्रोथ करने के लिए सरसों का तेल मेथी दाला में मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए सरसों के तेल में करी पत्ता या मेथी दाना उबालें और फिर उसे बालों पर लगाएं, इससे काफी लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments