Hair Care Tips: महिला हो या पुरुष बाल दोनों के लुक को प्रभावी बनाते हैं।

Hair Care Tips: महिला हो या पुरुष बाल दोनों के लुक को प्रभावी बनाते हैं। ऐसे में बालों की केयर सही तरीके से करने की जरूरत होती है। लेकिन कई कारणों से लोगों के बाल झड़ने लगते हैं या सफेद होने लगते हैं। हेयर केयर रूटीन के लिए अक्सर ही लोगों का सवाल रहता है कि बालों को कितनी बार धोना चाहिए। कहा जाता है कि ज्यादा बाल धोने से बालों की नमी खत्म हो जाती है और वह खराब हो जाते हैं। वहीं हेयर वॉश न करने से भी बाल झड़ने लगते हैं। ऐसे में लोग कंफ्यूज रहते हैं कि हफ्ते में कितनी बार और कब बाल धोने चाहिए। गर्मी के दिनों में लोग जल्दी जल्दी बाल धोते हैं। पुरुष तो नहाते समय हमेशा ही शैंपू करते हैं। ऐसे में आपको बाल धोने से पहले ये जान लेना चाहिए कि हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए और हेयर वॉश करने का सही तरीका क्या है? आपको इस बात की पहचान भी करनी आनी चाहिए कि आपके बाल गंदे हैं या नहीं ताकि उसी के मुताबिक आप हेयर वॉश कर सकें।

कैसे करें गंदे बालों की पहचान?
– अगर ऑयली स्कैल्प है, तो अक्सर ही हेयर वॉश करने के एक दिन बाद आपके बालों में तेल दिखने लगता है। इससे बाल चिपचिपे नजर आते हैं। ऐसा होने पर आपको बाल धो लेने चाहिए।
-बालों में स्कैल्प की त्वचा निकलने लगे या जरा से सिर खुरचने व खुजलाने पर नाखूनों में गंदगी दिखने लगे तो समझिए आपके बाल गंदे हैं और उन्हें वॉश करने की जरूरत है।
-अगर आप लंबे समय से बाल नहीं धो रही तो बालों में गांठ बनने लगती हैं। बाल जरूरत से ज्यादा उलझने लगे तो आपको बालों में शैंपू करना चाहिए।
बालों के टाइप से जानें कब करें हेयर वॉश
-ड्राई बाल हैं तो हफ्ते में दो या तीन बार से ज्यादा हेयर वॉश नहीं करना चाहिए।
-ऑयली बाल हैं तो हेयर वॉश करने के अगले दिन से ही उसमें तेल महसूस होने लगता है। ऐसे में ऑयली बाल होने पर हफ्ते में 5 दिन भी बाल धोए जा सकते हैं।
-फ्रिजी बालों को हफ्ते में दो से तीन बार धो सकते हैं। ज्यादा धोने से फ्रिजी बाल ज्यादा ड्राई हो जाते हैं।
-कर्ली बालों को ज्यादा धोने से वह फ्रिजी और डैमेज हो सकते हैं। इसलिए कर्ली बालों को हफ्ते में दो-तीन बार ही धोना चाहिए।
बालों को धोने का सही तरीका
-अगर बाल गंदे हैं या तैलीय व चिपचिपे लगें तो शैंपू कर सकते हैं।
-बालों को शैंपू करने के अलावा उन्हें नॉर्मल पानी से गीला करके भी धो सकते हैं।
-गर्मियों में पसीने के कारण आपको बाल धोने की जरूरत महसूस होती है। ऐसे में शैंपू न करके आप सामान्य पानी से हेयर वॉश कर सकते हैं।
Nita Ambani का 230 करोड़ का प्राइवेट जेट घर से भी ज्यादा आलीशान, देखें inside तस्वीरें
Hero Splendor Plus: का 2022 मॉडल मिल रहा है सिर्फ 10 हजार में, जाने कैसे ख़रीदे
TATA Ace EV: Electric अवतार में आ रहा है ‘छोटा हाथी’, मार्केट में आते ही छा जाएगा
ऐसी मॉडिफाइड Toyota Fortuner आपने कभी नहीं देखी होगी, जोरदार फीचर्स से लैस SUV