Grah Gochar 2022 September: सितंबर के महीने में कुछ बडे़ ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव कन्या राशि वालों पर देखने को मिलेगा।

जानें कन्या राशि वालों पर ही क्यों पड़ेगा सबसे ज्यादा असर-
September Grah Rashi Parivartan 2022: सितंबर का महीना ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से सबसे खास है। सितंबर महीने में सूर्य व शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। दो बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। हालांकि एक राशि पर इन ग्रहों के गोचर का असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा।

कब किस ग्रह का होगा राशि परिवर्तन-
ग्रहों के राजा सूर्य को साहस व पराक्रम आदि का कारक माना गया है। सूर्य 17 सितंबर, शनिवार को सुबह 07 बजकर 35 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र को सुख-सुविधाओं, वैभव, ऐश्वर्य और धन आदि का कारक माना गया है। शुक्रदेव 24 सितंबर, शनिवार को रात 09 बजकर 14 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे।
किन राशियों पर पड़ेगा ग्रह गोचर का प्रभाव-
शुक्र 24 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में 18 अक्टूबर तक रहेंगे, इसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 17 सितंबर को सूर्य देव कन्या राशि में गोचर करेंगे और 17 अक्टूबर तक इस राशि में विराजमान रहेंगे। इसके बाद तुला राशि में गोचर करेंगे। कन्या राशि में ही सूर्य व शुक्र के प्रवेश करने से ग्रह गोचर का असर इस राशि के जातकों को ज्यादा देखने को मिलेगा। सूर्य व शुक्र की युति कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगी।
Grah Gochar 2022 September: सितंबर के महीने में कुछ बडे़ ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव कन्या राशि वालों पर देखने को मिलेगा।
Hair Care 5 Tips for Oily Hair : मानसून में ऑयली हेयर का कैसे रखें ख्याल, जानें बेसिक टिप्स benefit
Skin Care Tips: आपके फेस के लिए है क्या नुकसान दायक , जानिए new