Tuesday, March 21, 2023
Homeमनोरंजनवर्ल्ड क्लास स्टेशन के बाहर लड़कियां छलका रही थीं जाम: रानी कमलापति...

वर्ल्ड क्लास स्टेशन के बाहर लड़कियां छलका रही थीं जाम: रानी कमलापति की पार्किंग में कपल पी रहे थे बीयर, महिला SI से बदतमीजी

वर्ल्ड क्लास स्टेशन के बाहर लड़कियां छलका रही थीं जाम:रानी कमलापति की पार्किंग में कपल पी रहे थे बीयर, महिला SI से बदतमीजी

 वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर लड़के-लड़कियां जाम छलका रहे थे। प्लेटफार्म नंबर-1 और 5 नंबर की पार्किंग को मयखाना बना रखा था। पुलिस पहंची तो कई लड़के-लड़कियां भाग गए, 7 लोगों को मौके से शराब पीते पकड़ा गया। इनमें पति-पत्नी भी हैं, जो नशे की हालत में महिला SI से बदतमीजी पर उतर आए।

सहायक पुलिस आयुक्त वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अब तक आबकारी एक्ट समेत अन्य धाराओं में 7 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। कुछ लोग गाड़ियां छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने मौके से 15 बाइक और चार कार जब्त की हैं। इसके अलावा महिला पुलिस से झूमाझटकी करने वाले आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर खुलेआम लोग शराब पीते हैं। शनिवार देर रात पुलिस की टीम पहुंची और शराब पी रहे लोगों को पकड़ना शुरू कर दिया। पुलिस को आता देख कुछ लोग मौके से फरार हो गए। शराब पी रहे अनूप, अभिषेक, कमलेश गौर, जितेंद्र गौर समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जो लोग गाड़ियां छोड़कर भागे हैं, पुलिस उनका पता लगा रही है।

पुलिस को लगातार रानी कमलापति स्टेशन के बाहर शराबखोरी की शिकायत मिल रही थी।

महिला पुलिसकर्मियों से भिड़े दंपती
कार्रवाई के दौरान कार में बैठकर शराब पी रही महिला, उसका पति और देवर विरोध करते हुए महिला सब इंस्पेक्टर सुनीता भालराय और महिला आरक्षक से भिड़ गए। उस समय तीनों नशे की हालत में थे। आरोपियों ने थाने में भी हंगामा किया। हबीबगंज पुलिस ने इस मामले में देवेंद्र, दिनेश और अनीशा के खिलाफ केस दर्ज किया। पकड़े गए तीनों आरोपी बैरागढ़ के रहने वाले हैं। तीनों थिएटर से मूवी देखकर वह लौट रहे थे।

पुलिस जब पहुंची तो कई लड़के-लड़कियां भाग निकले।

धारक ना हों परेशान, मिल रहे तगड़े फायदे, ई-श्रम कार्ड से , जानिए डिटेल

दांत में दर्द है? तो तुरंत आजमाएं ये 8 घरेलू नुस्खे और रिलैक्स हो जाएं  

जब लड़की से IAS Interview में पूछा- यदि लड़की अपने कपड़े उतार दे तो क्या होगा? जवाब सुनकर सब रह गए हैरान

आखिर क्यों दिखने लगती है जीभ सफेद, क्या होते हैं इसके मायने?

Weight Loss Tips: 40 की उम्र के बाद इस तरह करें वजन कम, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

निचे दिए गये बटन को दबाकर शेयर करें
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments