Tuesday, May 23, 2023
Homeराष्‍ट्रीयGehun Bhav2023 : जानिए क्या है मंडी में गेहूं के भाव कितना...

Gehun Bhav2023 : जानिए क्या है मंडी में गेहूं के भाव कितना हुआ उतार चढ़ाव

Gehun Bhav2023 : जानिए गेहूं के भाव बढ़ेंगे या नहीं ? जानिए क्या है आज का मंडी भाव, शरबती गेहूं 4 हजार रुपए बिका गेंहू की फसल कटने के बाद हर किसान यह चाहता है की उसकी उपज के अच्छे से अच्छे दाम मिले। लेकिन जैसे जैसे मंडी में गेंहू की आवक तेज होती है वैसे ही गेंहू के भाव में भी कमी आने लगती है। कई किसान अपनी गेंहू की उपज को रोक कर रखे है की गेंहू का भाव कब बड़े ताकि वह अच्छे से अच्छे दामों में बेच सके।

इसी आस में किसान की उपज का भंडारण महंगा पड़ जाता है। ऐसे में आज हम आपको यहां चौपाल समाचार के इस लेख के माध्यम से चर्चा करेंगे की गेंहू के भाव बढ़ेंगे या नहीं या फिर बढ़ेंगे तो कब तक बढ़ेंगे? आइए जानें गेंहू बाजार भाव 2023 सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जो हर किसान साथी के लिए जरूरी है….

मौसम परिवर्तन के कारण इस बार गेंहू के उत्पादन में आई कमी
Gehun Bhav2023 :इस वर्ष फरवरी में तापमान का बढऩा, मार्च में बेमौसम बरसात तथा ओलावृष्टि एवं तेज हवाओं की मार से कई किसानों को फसलें Genhu bajar bhav 2023 चौपट हो गई। इसके पश्चात कड़ी धूप का निकलना एवं मौसम में ठंडक का एहसास तथा तापमान में पुन: गिरावट से किसान की उम्मीद जग गई है। मौसम के उतार – चढ़ाव के कारण इस बार गेंहू Genhu bajar bhav 2023 के कुल उत्पादन में कमी आई है। मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दे की, इस वर्ष 2022-23 में देश में 343 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में गेहूं बोया गया है तथा दूसरे अग्रिम उत्पादन अनुमान के मुताबिक 11.12 करोड़ टन उत्पादन होने का अनुमान है।

Gehun Bhav2023


Gehun Bhav2023 :परन्तु विशेषज्ञों एवं रिपोर्ट के मुताबिक तेज हवाओं के साथ बारिश की वजह से कहीं-कहीं गेहूं के दाने टूट गए हैं या काले पड़ गए हैं। दानों के सिकुडऩे की बात भी सामने आ रही है। केंद्र ने भी कहा था कि प्रमुख गेहूं उत्पादक Genhu bajar bhav 2023 राज्यों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की 8-10 फीसदी फसल को नुकसान होने का अनुमान है। मगर देर से बोआई वाले क्षेत्रों में बेहतर उपज की संभावना से इसकी भरपाई हो सकती है।

गेंहू में ज्यादा नमी आने के कारण सही दाम नहीं मिल रहे
Gehun Bhav2023 :मध्य प्रदेश में नए गेहूं की आवक Genhu bajar bhav 2023 मार्च में ही शुरू हो चुकी है। मगर मंडी में आ रही फसल में नमी की मात्रा अधिक है। इस वजह से व्यापारी और बड़ी कंपनियां खरीद से परहेज कर रही हैं। व्यापारी किसानों से गेहूं खरीद भी रहे हैं तो एमएसपी से कम भाव दे रहे हैं। केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि मध्य प्रदेश में गेहूं की खरीद के लिए गुणवत्ता मानकों में ढील दी गई है और पंजाब तथा हरियाणा में भी जल्द ही ऐसा करने पर विचार किया जाएगा।

Gehun Bhav2023 : जानिए क्या है मंडी में गेहूं के भाव कितना हुआ उतार चढ़ाव


Gehun Bhav2023 : भारतीय खाद्य निगम और राज्य एजेंसियां कई राज्यों में खरीद शुरू कर चुकी हैं। मध्य प्रदेश में मार्च में अलग-अलग समय पर हुई ओला वृष्टि और बारिश ने प्रदेश के अधिकांश हिस्से में फसलों Genhu bajar bhav 2023 को बुरी तरह प्रभावित किया। प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में 70,000 हेक्टेयर से अधिक रकबा बारिश और ओले की जद में आया, जिससे गेहूं, चना और सरसों की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है।

गेंहू के भाव बडेंगे या नहीं, जानें
Gehun Bhav2023 :ज्यादातर विशेषज्ञ मान रहे हैं कि देश में आगे मौसम करोड़ टन के करीब रह सकता है। मगर मौसम खराब रहा तो उत्पादन 10 करोड़ टन के नीचे जा सकता है। सरकार के दूसरे अग्रिम अनुमानों के मुताबिक इस वर्ष 11.22 करोड़ टन गेहूं का उत्पादन Genhu bajar bhav 2023 हो सकता है। पिछले साल मार्च में तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी और लू के कारण गेहूं का उत्पादन गिरा था। सरकारी अनुमान के अनुसार तब 10.77 करोड़ टन गेहूं Genhu bajar bhav 2023 हुआ था। मगर बाजार सूत्रों का कहना है कि उत्पादन गिरकर 9.7 करोड़ टन ही रह गया था। जिसका सीधा असर इसके भाव पर असर पड़ेगा एवं इसके भाव में जल्द ही तेजी आएगी।

गेंहू भाव रिपोर्ट 2023
Gehun Bhav2023 :इस बार गेंहू का उत्पादन घटने और कीमत न्यूनतम समर्थन Genhu bajar bhav 2023 मूल्य (एमएसपी) से अधिक रहने के कारण पिछले साल सरकारी खरीद भी काफी कम रही थी क्योंकि किसानों ने निजी कंपनियों और कारोबारियों को ऊंचे भाव पर गेहूं बेचना पसंद किया था। पिछले साल सरकारी केंद्रों पर केवल 1.88 करोड़ टन गेहूं बिका था, जो 2021-22 के 4.33 करोड़ टन गेहूं की तुलना में 56.58 फीसदी कम रहा। इस साल 3.41 करोड़ टन गेहूं खरीदने का सरकार का लक्ष्य है। खुले बाजार में गेहूं बिक्री की सरकारी घोषणा से पहले जनवरी के मध्य में भाव 3,200 रुपये प्रति क्विंटल तक चले गए थे।

Gehun Bhav2023 :लेकिन जनवरी के आखिरी हफ्ते में 30 लाख टन गेहूं की खुली बिक्री के फैसले के बाद भाव घटने लगे। फरवरी में सरकार ने 20 लाख टन गेहूं Genhu bajar bhav 2023 और बेचने की निर्णय लिया और इसका मूल्य भी घटाकर 2,125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया। 15 मार्च तक सरकार ने 33.77 लाख टन गेहूं खुले बाजार में बेचा है। इन सभी फैसलों का असर गेहूं की कीमतों पर हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गेहूं की मौजूदा कीमतें पिछले साल के मुकाबले तकरीबन 30 फीसदी कम हैं।

गेंहू के भाव की चमक फीकी पड़ी, लोकवन 150 रुपये घटा
दो साल से खेरची ग्राहकी कम चल रही है। 3050 लोकवन 3252 पूर्णा गेहूं के चमकदार भाव मंडी में किसानों को मिल चुके, जबकि दो दिन पूर्व शरबती गेहूं 4000 रुपए के भाव पर बिक कर मंडी भाव का रिकार्ड बना गया। अप्रैल-मई गेहूं आवक के दिन होने से गेहूं रुकेगा कम और बिकेगा ज्यादा। किसान के पास रखने का स्थान कम होने और सोयाबीन का भरावा होने से भाव अच्छे मिलने पर गेहूं बेचा जा रहा है।

मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियो में गेंहू के भाव

इंदौर 1860 से 2811 रू,
नीमच 1965 से 2701 रू,
उज्जैन 2126 से 2886 रू,
मंदसौर 1850 से 2930 रू,
बेतुल 1800 से 2500 रू,
धामनोद 1956 से 2550 रू,
धार 2125 से 3172 रू,
राजगढ़ (धार) 1901 से 2824 रू,
आगर 1561 से 2850 रू,
खरगोन 1901 से 2451 रू,
टिमरनी 1870 से 2797 रू,
शाजापुर 1800 से 2570 रू,
खंडवा 1800 से 2469 रू,
बदनावर 1850 से 3205 रू,
बडनगर 1880 से 2750 रू,
करही 1960 से 2485 रू,
आष्टा 2035 से 2751 रू
खातेगांव 1851 से 2735 रू,
सुसनेर 1885 से 2200 रू,
खुजनेर 1860 से 2200 रू,
कालापीपल 2125 से 2125 रू,
श्योपुरबड़ोद 1941 से 2097 रू,
पन्ना 2127 से 2135 रू,
सिमरिया 2125 से 2125 रू,
झाबुआ 2250 से 2775 रू,
अजयगढ़ 2125 से 2130 रू,
अशोकनगर 2125 से 2125 रू
Worldwide 1905 से 1910 रू,
राघवगढ़ 1780 से 2500 रू,
नरसिंहगढ़ 1840 से 2540 रूपए प्रति क्विंटल तक रहा l
उज्जैन मंडी में गेंहू भाव की स्थिति
Gehun Bhav2023 :गेहूं ने भाव की चमक खोना शुरू कर दिया है। उज्जैन मंडी में 35 हजार बोरी से ज्यादा गेहूं की आवक में सुपर क्वालिटी कलर वाला लोकवन गेहूं करीब 150 रुपए कम भाव पर बिकना शुरू हो गया। नीचे का हल्का गेहूं 50 से 75 रुपए घट गया। चौतरफा आवक का दबाव और ग्राहकी नदारद होने से सीजन में पहली बार मंदी का दौर शुरू हुआ है। उज्जैन मंडी में तीन दिन में एक लाख बोरी से ज्यादा गेहूं बिक चुका है। जैसी आवक हो रही है वैसी ग्राहकी नहीं मिल रही। इस साल गेहूं की कमी मानकर स्टॉक वाले सक्रिय होकर स्टॉक महंगे भाव का कर रहे हैं।

इन्हें 100 से 150 रुपए भाव बेचने पर कम मिलेंगे। ज्यादा ऊंचे भाव Genhu bajar bhav 2023 पर कनेक्शन 100-200 रुपए का आता है। अभी और भाव गिरेंगे। आवक का प्रेशर प्रदेश की सभी मंडियों में बना हुआ है। इधर खेरची व्यापार महंगे भाव के चलते जीरो बन गया। संग्रह करने की प्रवृत्ति बदलने से अब 30 किलो का कट्टा गेहूं का ज्यादा खरीदा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments