Dharm News 2022: मंगल राशि परिवर्तन 2022: मंगल राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है।

Dharm News 2022: 10-11 अगस्त को मंगल मेष राशि में गोचर कर चुके हैं। जानें किन्हें होगा लाभ-
Mangal Rashi Parivartan Dharm News 2022: 10 अगस्त को मंगल ग्रह ने वृषभ राशि में प्रवेश किया था। आमतौर पर मंगल ग्रह एक राशि में ज्यादा से ज्यादा 45 दिन तक रहते हैं, लेकिन इस बार एक ही राशि में 68 दिनों तक रहने की संभावना है। यानी मंगल वृषभ राशि में 16 अक्टूबर तक रहेंगे। मंगल के वृषभ राशि में आने से अंगारक नामक अशुभ योग का प्रभाव खत्म हो गया है। ऐसे में इन 7 राशि वालों की किस्मत पलट सकती है।
1. वृषभ– मंगलदेव आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं। इस अवधि में आप संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। पैसों के मामलों में सावधानी बरतें। यात्रा पर भी जा सकते हैं।
2. कर्क- आपकी राशि के 11वें भाव में मंगल गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की व प्रशंसा मिल सकती है। व्यापारियों को मुनाफा होगा।
3. सिंह- सिंह राशि वालों के 10वें भाव में मंगल गोचर हर काम में सफलता दिला सकता है। इस दौरान आपके व्यापार का विस्तार होगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
4. कन्या- मंगल का गोचर आपकी राशि के नौवें भाव में हो रहा है। जिससे आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। हालांकि आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। माता का सहयोग मिलेगा।
5. धनु- धनु राशि के छठवें भाव में मंगल गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको शत्रुओं पर विजय हासिल हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी व व्यापार में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे।

6. मकर- मकर राशि वालों के पंचम भाव में मंगल गोचर शुभ माना जा रहा है। यह समय छात्रों के लिए अतिशुभ रहेगा। इस दौरान आपको नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। व्यापारियों को लाभ होगा।
7. मीन- मीन राशि के तीसरे भाव में मंगल गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। आपकी सेहच अच्छी होगी। आपके पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। नौकरी व व्यापार के लिए समय अच्छा है।
Dharm News 2022: मंगल राशि परिवर्तन 2022: मंगल राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है।
old coin: मात्र 2 रुपये के नोट से आप कमा सकते हैं 5 लाख रुपये, यह है बेचने का सही तरीका benefit