Daily Horoscope 7 March 2022 : गलत रास्तें से धन आने का योग है, पढ़ें सोमवार का राशिफल

google image
नई दिल्ली। ग्रहों की चाल में बुध ने Daily Horoscope 7 March 2022 अपना राशि परिवर्तन कर लिया है। आइए जानते हैं पंडित अनिल पाण्डे से। साथ ही जानें कौन सी तारीखें आपके लिए शुभ हैं और कौन सी तारीखें अशुभ।
मेष राशि
गलत और सही दोनों रास्तों से धन की प्राप्ति के योग हैं। कार्यालय में आपको सम्मान मिलेगा। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

वृष राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। कार्यालय में आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। आपका भाग्य आपके साथ है और आपकी बहुत मदद करेगा।
मिथुन राशि
व्यापार में आपको भाग्य की थोड़ी बहुत मदद मिलेगी। चोट लग सकती है। शत्रुओं से आपको उलझना पड़ सकता है।
कर्क राशि
आपको आग से बचना चाहिए। शादी या प्रेम संबंध के उत्तम संयोग बनेंगे। आपको चाहिए कि आप भगवान सूर्य को तांबे के पात्र में जल और अक्षत लेकर प्रातः काल सूर्य के मंत्र के साथ जल अर्पण करें।
सिंह राशि
विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। शत्रु समाप्त हो जाएंगे। कार्यालय में कलह हो सकती है।
कन्या राशि
संतान से आपको सुख प्राप्त होगा। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ प्रतिदिन करना चाहिए। दिन खुशनुमा बीतेगा।
तुला राशि
आपके सुख में वृद्धि होगी। संतान को कष्ट हो सकता है। इस कष्ट को कम करने के लिए आपको आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।
वृश्चिक राशि
आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका क्रोध बढ़ेगा। आपके सुख में कमी आएगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य में वृद्धि के लिए काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
धनु राशि
आपको धन की अच्छी प्राप्ति होगी। शत्रु समाप्त होंगे संतान से सुख प्राप्त होगा 8, 9, 10 और 13 मार्च को कार्यों में सफलता में कमी आएगी। 11 और 12 मार्च को आपको कार्यों में सफलता मिलेगी।
मकर राशि
आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शादी और प्रेम संबंध हेतु बात आगे बढ़ेगी। थोड़े बहुत धन की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि
कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। आपका पराक्रम बढ़ेगा। धन का आना सामान्य ही रहेगा। व्यापार में प्रगति होगी। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीया जलाकर सात बार परिक्रमा करें।
मीन राशि
धन की अच्छी प्राप्ति हो सकती है। भाई बहनों से क्लेश बढ़ेगा। विवाह संबंधों में बाधा आएगी। व्यापारियों को अपने पार्टनर से सचेत रहना चाहिए।
Skimming : क्या है स्किमिंग? अपराधी इसके जरिए आपके खाते से चुरा लेते है पैसे
Entertainment News: आखिर क्यों Social Media पर ट्रोल हुए Karina- Saif, बेटे तैमूर के साथ आए थे नजर
Ayodhya Ram Mandir:राम मंदिर निर्माण की सुरक्षा में तैनात सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।
Burning Train : धू-धू कर जल उठी यात्रियों से भरी पैसेंजर ट्रेन, कई घायल