Thursday, September 21, 2023
Homeधर्मDaily Horoscope 29 Dec 2021: इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें...

Daily Horoscope 29 Dec 2021: इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल

अनोखी आवाज़ नई दिल्ली। मीन राशि वालों की Daily Horoscope 29 Dec 2021  नौकरी की तलाश पूरी होगी। तो वहीं वृष राशि के जातकों के लिए थोड़ी खुशी थोड़ा गम वाला दिन रहने वाला है। पंडित सनत कुमार खम्परिया से जानते हैं बाकी राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है आपका ​दिन।

मेष राशिफल —
मेष राशि वालों को निराशा हाथ लग सकती है। आपके पिता का स्वास्थ्य गिर सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मानसिक रूप से अशांति महसूस करेंगे।

वृष राशिफल
वृष राशि के जातकों को बुधवार का दिन थोड़ा खुशी थोड़ा गम वाला रहेगा। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर मन में खटास हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है।

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वाले आर्थिक रूप से सामान्य रहेंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। हो सकता है ट्रांसफर हो जाए। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों की नौकरी बदल सकती है। परिवारिक माहौल थोड़ा गरम हो सकता है। मन अशांत रहेगा। मानसिक रूप से परेशान रहेगें।

सिंह राशिफल
सिंह राशि के जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। मेहमानों का आगमन हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पिता के स्वास्थ्य पर आपको ध्यान देने की जरूरत है।

कन्या राशिफल
कन्या राशि के जातकों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। माता—पिता का सहयोग मिलेगा। सन्तान की तरफ से आपको थोड़ा कष्ट हो सकता है।

तुला राशिफल
तुला राशि वालों की सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। नए लोगों से संपर्क बनेंगे।

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वाले मानसिक बैचेनी महसूस करेंगे। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में उतार—चढ़ाव आ सकता है। व्यय आपके बढ़ सकते हैं।

धनु राशिफल
धनु राशि वालों को क्रोध से बचने की सलाह दी जा रही है। शारीरिक और मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। इसके अलावा वाणी पर भी कंट्रोल रखना होगा।

मकर राशिफल
मकर राशि वालों के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपकी किसी बात को लेकर चिड़चिड़े हो सकते हैं। कार्यालय में आप पर कार्यभार बढ़ सकता है।

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सेहत का ध्यान आपको रखने की सलाह दी जा रही है। जीवन साथी के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे। मित्रों से मुलाकात व सहयोग मिलेगा।

मीन राशिफल
मीन राशि के जातकों का आत्म विश्वास बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टि से भी दिन अच्छा बीतने वाला है। अगर नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो वह भी पूरी हो सकती है।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। अनोखी आवाज़ न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments