Wednesday, September 27, 2023
Homeक्राइमCrime Spot: बंपर और पहियों के बीच फंसी लड़की को दरिंदो ने...

Crime Spot: बंपर और पहियों के बीच फंसी लड़की को दरिंदो ने 13KM तक घसीटा जानिए क्या है पूरा मामला

Crime Spot: दिल्ली में एक बार फिर इंसानियत हुई शर्मसार! जब पूरी दुनिया नए साल का जश्न मना रही थी, एक दूसरे में खुशियाँ बाँट रही थी। तब दिल्ली में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना घाटी। जिसे जान आपका भी दिल देहल जाएगा। दिल्ली के कंझावला इलाके में नए साल के जोश में होश खोकर कार सवार पांच युवकों ने पहले लड़की की स्कूटी को टक्कर मारी।

Crime Spot: जिससे लड़की स्कूटी के साथ गिर गई और कार के बीच में फंस गई। लेकिन वह लड़के इतने पर भी नहीं रुके। उन्हें गाड़ी के अगले बम्पर और पहियों के बीच फसी 20 साल की मासूम लड़की पर दया नहीं आई। उन लड़कों ने कार के साथ लड़की को लगभग 13 किलोमीटर तक घसीटा।

Crime Spot
photo by google

Crime Spot: इतना घसीटने के बाद लड़की के सारे कपड़े फट गए और उस मासूम लड़की की सारी हड्डियाँ चकनाचूर हो गई। लड़की के शरीर में नहीं बचा खून का एक भी कतरा। लड़की का खून से लतपत शव देख पुलिस भी दहल गई थी। 5 रहीसजादों की करनी का फल 20 साल की एक मासूम और उसके परिवार को भुगतना पड़ा।

Crime Spot: दरअसल दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में शराब के नशे में चूर पांच युवकों ने अपनी बलेनो कार से स्कूटी सवार 23 साल की लड़की को पहले टक्कर मारी और फिर उसे करीब 13 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। युवती कार में फंसी रही और रईसजादों की कार चलती रही, जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्होंने जीवन में इतना भयानक हादसा कभी नहीं देखा। 

Soap For Skin: स्किन टाइप के हिसाब से चुने सोप, ग्लो करेगी त्वचाhttp://Soap For Skin: स्किन टाइप के हिसाब से चुने सोप, ग्लो करेगी त्वचा

Crime Spot: बंपर और पहियों के बीच फंसी लड़की को दरिंदो ने 13KM तक घसीटा जानिए क्या है पूरा मामला

Crime Spot: मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवती का शव देखा तो दिल दहल गया। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। पिछला हिस्सा सड़क की रगड़ लगने से जलकर गायब हो चुका था। शरीर में खून की एक भी बूंद नहीं बची थी। उसकी सारी हड्डियां चकनाचूर हो गई। युवती के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह कुचल गए। दिल्ली को दहला देने वाली यह घटना उस समय सामने आई है जब नए साल के जश्न को लेकर पूरी दिल्ली पुलिस यहां तक दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा सड़कों पर थे।

Crime Spot: इस घटना के चश्मदीद दीपक ने बताया कि उसने पुलिस को कई बार कॉल किया था, लेकिन मौके पर कोई नहीं आया। वहीं पीसीआर वैन में मौजूद पुलिसकर्मी होश में नहीं थे। कार में फंसा हुआ शव जब सड़क पर गिरा तो युवक फरार हो गए। रविवार तड़के 4:11 बजे राहगीरों ने सड़क पर युवती का शव देखकर पुलिस को खबर दी।

Crime Spot
photo by google

Crime Spot: बाहरी जिला पुलिस भी जोंटी गांव पहुंच गई। यहां युवती का शव बरामद हो गया। दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के DCP हरेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार तड़के करीब 3:24 बजे सुल्तानपुरी थाना पुलिस को कार में बांधकर युवती को घसीटने की खबर मिली थी। युवती के शव और उसके कपड़ों के हिस्से सुल्तानपुरी से जोंटी गांव तक फैल गए। पुलिस की एक टीम रविवार को सुल्तानपुरी से घटनास्थल तक जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने इस दूरी के दौरान मौके से अवशेष जुटाए। आरोपियों की कार का मैकेनिकल निरीक्षण करवाने की तैयारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments