क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 के हीरो युवराज सिंह ने अपने कार कलेक्शन को बढ़ाते हुए नई BMW X7 SUV खरीदी है। ये इस सीरीज का टॉप मॉडल है, जो ब्लू कलर के साथ आता है। ये नॉर्मल मॉडल से ज्यादा स्पोर्टी है।

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 के हीरो युवराज सिंह ने अपने कार कलेक्शन को बढ़ाते हुए नई BMW X7 SUV खरीदी है। ये इस सीरीज का टॉप मॉडल है, जो ब्लू कलर के साथ आता है। ये नॉर्मल मॉडल की तुलना में ज्यादा स्पोर्टी है। BMW X7 के साथ 3.0-लीटर का इन-लाइन 6-सिलेंडर ट्विन-टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 335 bhp का पावर और 450 nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को कंपनी ने 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया है। कुल मिलाकर ये बेहद दमदार और लग्जरी कार है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.17 करोड़ रुपए है। ये तीन वैरिएंट में आती है।
BMW X7 SUV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
>> BMW X7 में LED हेडलाइट्स, वायरलेस चार्जिंग, एंबिएंट लाइटिंग, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड और वेंटिलेटेड सीट्स के साथ मसाज फंक्शन, बैक पैंसेजर के लिए टचस्क्रीन, लेन मॉनिटरिंग और सेल्फ लेवलिंग अडेप्टिव सस्पेंशन जैसे फीचर्स कई दिए हैं।
>> BMW X7 का एक्सड्राइव 40 IM स्पोर्ट वैरिएंट 6-सीटर के साथ आता है। इसके साथ कंपनी ने 21-इंच के डबल स्पोक अलॉय व्हील्स दिए हैं, जो ब्लू ब्रेक कैलिपर्स से लैस हैं। केबिन की बात करें तो इसमें पर्फोरेटेड अपहोल्स्ट्री सीट्स पर दी गई हैं।
>> कार में 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल के साथ दूसरा 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और हार्मन ऑडियो स्टूडियो दिया गया है। यहां आईड्राइव इंटरफेस और कई सारे कनेक्टेड फीचर्स भी मिलते हैं।
>> ये भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली कंपनी की पहली फुल साइज SUV भी है। BMW ने इसके साथ इंफोटेनमेंट के लिए गेश्चर कंट्रोल ऑप्शन भी दिया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला ऑडी Q7 और मर्सिडीज बेंज GLS से होता है।
10 अगस्त को मंगलदेव की बदलेगी स्थिति, इन 3 राशि वालों के जीवन में होगी बड़ी हलचल
मानसून में बरसाती कीड़ों ने कर दिया है परेशान, छुटकारा देंगे ये घरेलू नुस्खे
Neeta Ambani: नीता अम्बानी के पास है दुनिया का सबसे महगा स्मार्टफोन,देखिये तस्वीरें
Health Tips For Coffee: जानिए क्यों है कॉफी पीना सेहत के लिए खतरा