पति के साथ सोने को लेकर विवाद,जानिए पूरी मामला
Kanker Crime :CG Crime News के कांकेर जिले से सनसनी फैला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति के साथ दो सौतन सोना चाहती थी लेकिन दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की पति ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ पहली पत्नी को जिंदा जला देने का प्रयास किया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। खबरों के अनुसार पति और उसकी दूसरी पत्नी ने केरोसिन डालकर पहली पत्नी में आग लगा दी थी लेकिन महिला ने घर के पास बने तालाब में कूदकर अपनी जान बचाई। फिलहाल महिला की हालत गंभीर है। महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। वही महिला का पति और उसकी सौतन फरार है।
पति के साथ सोने को लेकर विवाद
CG Crime News मीडिया की खबरों के अनुसार पखांजूर के रहने वाले उज्जवल मंडल की 17 साल पहले सविता मंडल से शादी हुई थी। दोनों से उनके दो बच्चे भी है लेकिन शादी के कुछ साल बाद उज्जवल ने महाराष्ट्र की रहने वाली जबा मंडल से शादी कर ली और उसे घर ले आया। शादी के बाद पति की अपनी पहली पत्नी से विवाद हुआ लेकिन जैसे तैसे दोनों राजी हो गई और एक ही घर में रहने लगे। लेकिन 28 मार्च को सविता रात में अपने पति के साथ सोने के लिए बिस्तर लगा रही थी उसी दौरान उसकी सौतन जबा कमरे में पहुंच गई और बिस्तर बिछाने से मना कर दिया। जबा ने सबिता से कहा कि आज वह यहां सोएगी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। तभी उज्जवल ने सविता को डांट लगा दी। इसके बाद मामला और बढ़ गया। इसी बीच जेबा ने घर में रखा केरोसिन सविता पर डाल दिया और लाइटर से आग लगा दी।

ये भी पढ़े-भोजपुरी एक्ट्रेस Shweta Sharma की HOT तस्वीरें देखकर आप AC में बैठे होंगे फिर भी छूटेंगे पसीने
महिला ने बचाई अपनी जान
जैसे ही सविता में आग लगी तो उसने चिल्लाते हुए घर के पास बने तालाब में कूदकर अपनी जान बचाई। महिला आग लगने से काफी झुलस गई है। उसका चेहरा भी काफी जल गया है। आग लगने की सूचना के बाद सविता के रिश्तेदारों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया वही पत्नी को आग लगाने के चक्कर में उज्जवल भी झुलस गया। फिलहाल सविता का अस्पताल में इलाज जारी है। वही पति अपनी दूसरी पत्नी के साथ फरार हो गया है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Health Tips: अगर आप भी पेट में गैस की समस्या से है परेशान तो करे ये उपाए…
Nita Ambani दुनिया की इन 5 सबसे महंगी चीजों की शौकीन हैं।
Entertainment news: Nora Fatehi ने ठुमकों से स्टेज पर लगाई आग, अदाओं से कैटरीना कैफ को भी छोड़ा पीछे
सावधान: अंडे के साथ भूल कर भी न करे इन चीजों का सेवन…आ सकती है परेशानी
Mukesh Ambani: जानिए सुबह 5 बजे से रात 2.30 बजे तक, मुकेश अंबानी अपने दिन के 24घंटे कैसे बिताते हैं
Nita Ambani करती है शाहरुख खान के बेटे को पसन्द, सामने आई शाहरुख के बेटे के साथ की अनदेखी तस्वीरें
Mukesh Ambani के गैरेज की शान हैं ये 6 इंपोर्टेड लग्जरी कारें,पढ़िए विस्तार से