आज एक ऐसे बिजनेस आइडिया से आपको रूबरू कराएंगे। जिसकी शहर में खासी डिमाण्ड है। चलिए जानते हैं।
Business Idea : महंगाई के इस दौर में घर का खर्च चलाने के लिए महिला एवं पुरूष दोनों का कमाना बेहद जरूरी हैं। ऐसे में आज एक ऐसे बिजनेस आइडिया से आपको रूबरू कराएंगे। जिसकी शहर में खासी डिमाण्ड है। इसे महिलाएं 3000 रूपए निवेश करके घर से आसानी से शुरू कर सकती हैं। तो क्या है यह बिजनेस चलिए जानते हैं।

दरअसल जिस बिजनेस की हम बात कर रहे हैं वह टिफिन सर्विस का। जिसकी शहर में खासी डिमाण्ड हैं। अगर आप टिफिन सर्विस का बिजनेस करते हैं और खाने की अच्छी क्वालिटी देते हैं। तो इससे आप महीने के अच्छे पैसे कमा सकते हैं। इस बिजनेस में ज्यादा पैसे की जरूरत भी नहीं है। साथ ही इस बिजनेस को करने के लिए आपको किसी लाईसेंस और सार्टिफिकेट की जरूरत है।
टिफिन सर्विस की है खासी डिमाण्ड
शहर छोटा हो या बड़ा। इस बिजनेस की हर जगह खासी डिमाण्ड है। अगर शहर बड़ा है तो फिर क्या कहना। दरअसल जॉब एवं पढ़ाई के सिलसिले में ज्यादातर युवा शहर में अकेले रहते हैं। ऐसे में वह खाना नहीं बना पाते है। जिससे वह खाने के लिए किसी ऐसे टिफिन सर्विस की तलाश करते हैं जो उन्हें घर जैसा खाना उपलब्ध करा सके। इस बिजनेस शहर में कई लोग कर भी रहे हैं और इससे महीने के तगड़ा मुनाफा कमा रहे हैं।
3000 के निवेश कर सकते हैं शुरूआत
इस बिजनेस को करने के लिए आपको ज्यादा पूंजी लगाने की भी जरूरत नहीं हैं। न ही कोई दुकान रेंट पर लेनी है और न ही होटल जैसे हलवाई लगाने की जरूरत है। घर की महिलाएं घर पर ही खाना तैयार करके इस बिजनेस की शुरूआत कर सकती हैं। जिसमें आपको राशन, सब्जी व टिफिन आदि की खरीदी करके शुरूआत कर सकते है। टिफिन की जगह पर पॉलीथिन की मदद से भी यह बिजनेस किया जा सकता है।

ऐसे होगी कमाई
मान लीजिए आप शुरूआत में 5 लोगों को लेकर टिफिन सर्विस की सुविधा शुरू करते है। जिसमें आप 50 रूपए में एक टाइम का खाना उपलब्ध कराते है। तो दोनों टाइम में एक व्यक्ति से 100 रूपए आपके बनेंगे। यानी कि 5 लोगों से डेली का 500 रूपए। ऐसे में महीने में 15000 रूपए आपकी कमाई होगी। जिसमें आप आधा खर्च राशन का निकाल दें। तो 7500 रूपए आपका प्रॉफिट कहीं नहीं गया है।

Honda कार खरीदने का मन है तो , कीमतों में हुआ बड़ा इजाफा
Ram Navami के दिन जरूर कर लें सिर्फ ये 2 काम, खुश हो जाएंगे भगवान श्रीराम
Water – मिट्टी के घड़े में पानी अमृत से कम नहीं, लाभ पढ़ कर प्रतिदिन पियेंगे पानी
Horoscope Today, 9 April 2022: शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, जानें आज का राशिफल
Health Tips: चाय के साथ कभी ना खाएं ये 5 चीजें, पीछे पड़ जाएंगी बीमारियां
Skin Care Tips: पानी में ये 4 चीजें मिला कर पीजिये चेहरे पर आ जाएगी चमक, जानिए क्या है वो 4 चीजे ?