Monday, September 25, 2023
Homeलाइफ & स्टाइलBridal lehenga design: बेहद सुन्दर बना देगा आप के लुक को ये...

Bridal lehenga design: बेहद सुन्दर बना देगा आप के लुक को ये लहंगा डिजाइन



Bridal lehenga design: शादी के दिन हर दुल्हन बेस्ट दिखना चाहती,आमतौर पर देखा गया है कि ज्यादातर ब्राइड्स अपने वेडिंग लहंगे की डिजाइंस को लेकर काफी कंफ्यूज रहती हैं। दुल्हन का वेडिंग लहंगा उसके जीवन में एक खास जगह रखता है.तो आप भी अगर नई नवेली दुल्हन बनने जा रहीं हैं, अपने लहंगे की डिजाइन को लेकर कंफ्यूज है.चलिए आज हम आपको बताते है की कैसे आप चुने अपनी शादी के लिए सबसे खूबसूरत लहंगा.हम आपकी इसमें मदद करेंगे जिससे आप अपने ब्राइडल डिजाइनर लहंगे के लुक को कंप्लीट कर सकें।

यह भी पढ़िए –3D Blouse Designs: रॉयल लुक देगी ये खूबसूरत ब्लाउज के डिज़ाइन, ट्राई करें 

Bridal lehenga design

Bridal lehenga design : हल्दी इवेंट के लिए वेडिंग कलेक्शन

दुल्हन की हल्दी अब एक बड़ा आयोजन है। सेलेब्रिटीज (celebrities ) की तरह अगर आपकी भी हल्दी पर कोई बड़ा फंक्शन है और उसके लिए खूबसूरत आउटफिट्स की तलाश में हैं तो ऊपर दिखाई गई तस्वीर देखें।

बाजार में आपको कई प्री-स्टिच्ड और रेडी-टू-वियर साड़ियां मिल जाएंगी। शनाया कपूर भी नियॉन येलो साड़ी में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। शनाया ने इस साड़ी को ट्यूब ब्लाउज ( Blouse ) के साथ कैरी किया, लेकिन आप इसे ब्रालेट, प्लंजिंग या स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ कैरी कर सकती हैं।

अगर आप इस मौके के लिए लहंगा पहनना चाहती हैं तो सुष्मिता सेन का कैरी किया हुआ लहंगा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। लाइट येलो और येलो फैमिली (family ) के लगभग सभी कलर्स इन दिनों चलन में हैं। पीला हिंदू विवाह के दृष्टिकोण से एक पारंपरिक रंग है। ऐसे में आप इस तरह के लाइटवेट लहंगे को अपने येलो फंक्शन में कैरी कर सकती हैं।

प्लेन शारा पैंट के साथ डिजाइनर ब्लाउज और लॉन्ग डिजाइनर जैकेट भी आपको बेहतरीन लुक दे सकती हैं। तस्वीर में मलाइका अरोड़ा के पहने हुए आउटफिट ( Outfit ) को देखकर आप भी अपने लिए वैसा ही आउटफिट क्रिएट कर सकती हैं। जी हां, इन दिनों ब्रालेट, अंडरवियर और ट्यूब ब्लाउज का चलन है। आप इन्हें इस तरह की ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं।

Bridal lehenga design : ब्राइडल लहंगा कलेक्शन

Bridal lehenga design : शादी के लहंगे को लेकर आज की दुल्हनों की अलग-अलग पसंद होती है। किसी को हैवी लहंगा पसंद होता है तो किसी को लाइट वेट लहंगा पसंद होता है। फैशन वीक में हमने हर तरह के ब्राइडल लहंगे का कलेक्शन देखा।

यह भी पढ़िए –IAS Interview Questions: क्या आप को पता है दुनिया की सबसे बड़ी दीवार किस देश में है? जाने जवाब

आजकल एक चलन यह भी है कि लहंगा हल्का और सादा दिखने वाला हो तो उसकी चोली और दुपट्टा ज्यादा भारी होता है।
आपको बता दें कि ब्राइडल ( bridal ) लहंगों में एक बार फिर रेड कलर काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा पिंक और ऑरेंज कलर के लहंगे भी ट्रेंड में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments