Tuesday, March 28, 2023
Homeराष्‍ट्रीयBJP Vikas Yatra: CM शिवराज ने भिंड से किया विकास यात्रा की...

BJP Vikas Yatra: CM शिवराज ने भिंड से किया विकास यात्रा की शुरुआत! इन यात्राओं के जरिए प्रत्येक गांव तक पहुँचने की कोशिश

BJP Vikas Yatra: मध्यप्रदेश विधानसभा के इस चुनावी वर्ष में सभी पार्टियाँ एक से बढ़कर एक दाव खेल रही है। कांग्रेस, बीजेपी से लेकर आम आदमी पार्टी तक कोई इस रेस में पीछे नहीं है। इसी क्रम में आज मध्यप्रदेश में संत रविदास की जयंती के अवसर पर शिवराज सरकार ने भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा की शुरुआत की है।

BJP Vikas Yatra: CM शिवराज इन यात्राओं के जरिए प्रदेश के प्रत्येक गांव-गांव और वार्डों तक पहुंचना चाहते है। इस विकास यात्रा का उद्देश्य बीजेपी मध्यप्रदेश की जमीनी हालात की नब्ज टटोलेगी। और उसी के अनुसार 2023 विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति तैयार करेगी।

ये है शिवराज सरकार की विकास यात्रा का उद्देश्य

BJP Vikas Yatra:भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पुरानी गलतियों को दोहराना नहीं चाहती है। इसीलिए वह इस विकास यात्रा के दौरान प्रदेश के आमजन के सामने आ रही समस्याओं का भी निदान करेगी। साथ ही उनके दिल दिमाग में इस विधानसभा चुनाव को लेकर क्या राय है। वह भी समझना चाहते है। सियासी तौर पर इन यात्राओं को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि विधानसभा के चुनाव भी इसी साल होने वाले हैं। राज्य में बीजेपी (BJP) का संगठन और सरकार दोनों ही चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। ताकि अपनी जीत सुनिश्चित कर सकें।

BJP Vikas Yatra
PHOTO BY GOOGLE

विधानसभा चुनाव के लिए अहम होगी ये विकास यात्रा

BJP Vikas Yatra:भारतीय जनता पार्टी ऐसी सभी कार्यक्रमों से जहां प्रदेश में जमीनी स्तर पर जमावट कर रहा है, वहीं सरकार ने हर जरूरतमंद के करीब तक पहुंचने के लिए विकास यात्राओं की शुरुआत की है। क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी का क्या परिणाम था यह तो आप सभी को पता ही है। आज से शुरू हुई शिवराज सरकार की ये विकास यात्रा 25 फरवरी तक चलेंगी। इन यात्राओं में सरकार से लेकर निर्वाचित प्रतिनिधि और सरकारी महकमा सक्रिय रहेगा। खुद CM शिवराज इस यात्रा का प्रतिनिधित्व करने वाले है। भिंड जिले से इस यात्रा की शुरआत की गई है।

विकास यात्रा के आगाज कार्यक्रम में CM शिवराज ने कहा

BJP Vikas Yatra: इस विकास यात्रा के आगाज कार्यक्रम में CM शिवराज ने कहा कि हमारा संकल्प गरीबों का कल्याण है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में गांव-गांव और वार्डों में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान चलाकर ऐसे परिवारों को चिन्हित किया गया, जो शासकीय योजना का लाभ लेने से वंचित थे। मैं खुद इस अभियान का नेतृत्व कर रहा हूँ। ताकि आपका हक आपको दिलवा सकूं। CM ने भिंड में मेडिकल कॉलेज और भिंड नगर पालिका को नगर निगम बनाने की घोषणा भी की। इतना ही नहीं रविदास के जन्मस्थल को MP सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना से जोड़ा जाएगा।

निचे दिए गये बटन को दबाकर शेयर करें
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments