Bigg Boss16:सलमान खान का शो बिग बॉस 16 शुरू हो गया है और हमेशा की तरह एक्टर ने धमाकेदार शुरुआत की। शो की पहली कंटेस्टेंट रहीं निम्रत कौर। शो छोटी सरदारनी से सबका दिल जीतने वाली निम्रत ने आते ही धमाल मचा दिया। वह आंख में पट्टी बांधकर आईं और सलमान खान के सामने खड़ी होकर बोलीं कि मैं बिग बॉस के घर में जाने से पहले आपका चेहरा देखना चाहती हूं। निम्रत बताती हैं कि सलमान उनके लिए काफी लक्की हैं। फिर निम्रत, सलमान को यह भी बताती हैं कि वह वकील भी हैं। इसके बाद निम्रत अपना वकील वाला कोर्ट भी मंगाती हैं और फिर सलमान खान पर आरोप लगाती हैं।
Bigg Boss16:निम्रत ने लगाए आरोप

निम्रत ने पहला आरोप सलमान खान पर लगाया क आपने हिंदुस्ता की हर लड़की का दिल तोड़ा है। इस पर सलमान ने कहा कि झूठ है क्योंकि हिंदुस्तान की हर लड़की खुश है।
Bigg Boss16 : सलमान खान का शो बिग बॉस 16 शुरू होते ही ,इस एक्ट्रेस ने सलमान पर लगाया यह आरोप, जानिए डिटेल
Bigg Boss16: दूसरा आरोप निम्रत ने लगाया कि आप फिल्मों में तो शर्टलेस होते हैं, लेकिन रियल लाइफ में नहीं। फिर सलमान कहते हैं कि मैं अभी इस बात को गलत साबित करता हूं और शर्ट उतारता हूं। सलमान फिर शर्ट के बटल खोलने लगते हैं, लेकिन नहीं खोलते और हंसने लगते हैं।
इसके बाद निम्रत तीसरा आरोप लगाती हैं कि सलमान कम लोगों के साथ डांस करते हैं तो फिर सलमान, निम्रत के साथ ऐथे आ गाने पर डांस करते हैं।

बिग बॉस ने निम्रत को दिखाया घर
Bigg Boss16: निम्रत फिर बिग बॉस के घर जाती हैं तो बिग बॉस उनसे बात करते हैं और उन्हें एक मौका देते हैं कि आप अगर कैप्टन की दावेदार बनना चाहती हैं तो आपको घर के अंदर आए कंटेस्टेंट्स को ड्यूटी देनी होगी। वहीं बिग बॉस उन्हें पूरा घर भी दिखाते हैं और निम्रत, कैप्टन का रूम देखकर काफी खुश होती हैं। अब निम्रत अपने बाद आ रहे कंटेस्टेंट्स से मिलकर उन्हें ड्यूटी भी दे रही हैं।