Automobile 20222: Auto parts industry को चालू वित्त वर्ष में डबल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद है।

इंडस्ट्री ने वित्त वर्ष 2021-22 में सबसे अधिक कारोबार दर्ज किया था। आइए आपको इसके बारे में ज्यादा जानकारी देते है।
Automobile 20222: ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री को चालू वित्त वर्ष में डबल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद है। इंडस्ट्री ने वित्त वर्ष 2021-22 में सबसे अधिक कारोबार दर्ज किया था। एसीएमए के अनुसार, इस क्षेत्र ने पिछले वित्त वर्ष में 4.2 लाख करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो 2020-21 के मुकाबले में 23 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल के प्रोडक्शन में क्रमश: 20 प्रतिशत और 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वाहनों की बिक्री मांग बढ़ने और सप्लाई को लेकर परेशानी कम होने से बढ़ीं।
Automobile 20222: इंडियन मार्केट में ओईएम की व्हीकल पार्ट्स बिक्री बीते वित्त वर्ष में 3.41 लाख करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले में 22 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह व्हीकल कॉम्पोनेंट का एक्सपोर्ट 2021-22 में 43 प्रतिशत बढ़कर 1.41 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह आंकड़ा 2020-21 में 0.98 लाख करोड़ रुपये था।
एसीएमए के अध्यक्ष संजय कपूर ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में भी बिक्री के दो अंक में बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ”अगर वृद्धि का रुझान जारी रहता है, तो हमारे पास यह सोचने का कोई कारण नहीं है कि ऐसा नहीं होगा।”

उन्होंने आगे कहा, ”हमारे अनुसार सबकुछ सही दिशा में है। मांग अच्छी है, मैनुफेक्चरिंग मजबूत दिख रहा है। यदि कुछ ऐसा नहीं हुआ, जो हमारे नियंत्रण में नहीं है, जैसे कोविड, लॉकडाउन या ग्लोबल रिसेशन, तो सबकुछ सही दिशा में है।”
कपूर ने कहा कि बिक्री के मामले में स्थिती कोविड से पहले के स्तर पर आ गया है और वृद्धि की अगली स्टेज नए मंचों से आने की उम्मीद है। उन्होंने आने वाले दिनों में टू-व्हीलर और कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में तेजी का अनुमान जताया।
Automobile 20222: Auto parts industry को चालू वित्त वर्ष में डबल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद है।
Kidney Stones :– पथरी को गलाकर दूर करने के लिए इन चीजों का रोजाना करें सेवन क्या पूरी डिटेल
JSSC JMLCCE भर्ती 2022: 10 वीं पास उमीदवार करे आवेदन