सरकार का बड़ा फैसला कच्चे पाम तेल, सोया तेल, सोना और चांदी के आयात कीमतों में कटौती।
महंगाई के मोर्चे पर अच्छी खबर है। सरकार ने बुधवार देर रात घोषणा की कि भारत ने कच्चे पाम तेल, सोया तेल, सोना और चांदी के आधार आयात कीमतों में कटौती करने का फैसला किया है। सरकार हर पखवाड़े (15 दिन) में खाद्य तेलों, सोने और चांदी की मूल आयात कीमतों में संशोधन करती है और कीमतों का उपयोग आयातक को भुगतान की जाने वाली कर की राशि की गणना के लिए किया जाता है।
कच्चे सोया तेल के दामों में कमी Crude soya oil prices fall

दुनिया के सबसे बड़े खाद्य तेल आयातक भारत ने पिछले महीने 20 लाख टन सोया तेल के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति दी थी। कच्चे पाम तेल का आधार आयात मूल्य 1,625 डॉलर से घटाकर 1,620 डॉलर कर दिया गया है, जबकि आरबीडी पाम तेल का मूल आयात मूल्य 1,733 डॉलर से बढ़ाकर 1,757 डॉलर कर दिया गया है। आरबीडी पामोलिन का यह रेट 1,744 डॉलर से बढ़ाकर 1,767 डॉलर कर दिया गया है। इसके अलावा कच्चे सोया तेल का बेस इंपोर्ट प्राइस 1,866 डॉलर से घटाकर 1,831 डॉलर कर दिया गया है।
सोना और चांदी कमी decrease in gold and silver
इसके साथ ही सोने का आधार आयात मूल्य 597 डॉलर से घटाकर 585 डॉलर कर दिया गया है। अंत में अगर चांदी की बात करें तो इसका आधार आयात मूल्य 721 डॉलर से घटाकर 695 डॉलर कर दिया गया है। सोने और चांदी को छोड़कर सभी वस्तुओं का आधार मूल्य डॉलर प्रति टन है। सोने का टैरिफ डॉलर प्रति 10 ग्राम और चांदी का डॉलर प्रति किलो है।
रिफाइंड पाम तेल के आधार आयात कीमते पहले ही हो चुकी कम Import prices on the basis of refined palm oil have already come down
इससे पहले जून की शुरुआत में सरकार ने कच्चे सोया तेल की कीमत में वृद्धि करते हुए कच्चे और रिफाइंड पाम तेल के आधार आयात कीमतों में कमी की थी। तब कच्चे पाम तेल का आधार आयात मूल्य 1,703 डॉलर से घटाकर 1,625 डॉलर, आरबीडी पाम तेल को 1,765 डॉलर से घटाकर 1,733 डॉलर और आरबीडी पामोलिन को 1,771 डॉलर से घटाकर 1,744 डॉलर कर दिया गया था। जबकि कच्चे सोया तेल का आधार आयात मूल्य 1,827 डॉलर से बढ़ाकर 1,866 डॉलर कर दिया गया था। दूसरी ओर, सोने का आधार आयात मूल्य 592 डॉलर से बढ़ाकर 597 डॉलर और चांदी का आधार आयात मूल्य 687 डॉलर से बढ़ाकर 721 डॉलर कर दिया गया।
White Pumpkin: लिवर को हेल्दी रखने के लिए पिएं सफेद कद्दू का जूस, जानें इसे बनाने का तरीका
Beauty Tips: त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाता है चंदन का पाउडर इसके 5 लाभ
Mx Player इन 5 बोल्ड सीरीज को देखे अकेले में, ‘आश्रम 3’ तो है सिर्फ ट्रेलर
Agnipath Scheme : 30-40 हजार सैलरी,अग्निपथ से सेना में भर्ती होने वालों को मिलेगा 11.70 लाख फंड