rjun Chaal: क्या आप जानते हैं अर्जुन की छाल का सेवन स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है।
Arjun Chaal – अर्जुन की छाल (Arjun Chaal) का स्वाद काफी कड़वा होता है, इसलिए ज्यादातर लोग इसका सेवन करना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अर्जुन की छाल का सेवन स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। अर्जुन की छाल का इस्तेमाल कई दवाइयों को बनाने के लिए किया जाता है। क्योंकि यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है।
Arjun Chaal Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan – इसका सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। हार्ट के मरीजों के लिए तो यह किसी अमृत से कम नहीं माना जाता है। अर्जुन की छाल में पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि जैसे तत्व मौजूद होते हैं। लेकिन अर्जुन की छाल का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो यह आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं अर्जुन की छाल के क्या-क्या उपयोग होते हैं।

अर्जुन की छाल के उपयोग – Arjun Chaal Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan
– अर्जुन की छाल को रात भर भिगोकर सुबह में काढ़ा बनाकर पिया जा सकता है।
– अर्जुन की छाल का चूर्ण बनाकर गुनगुने पानी के साथ सेवन किया जा सकता है।
– अर्जुन की छाल के पाउडर से दांतों की सफाई की जा सकती है।
– अर्जुन की छाल के पाउडर को दूध में मिलाकर पिया जा सकता है।
– अर्जुन की छाल को मेंहदी में मिलाकर बालों में लगाया जा सकता है।
अर्जुन की छाल के फायदे – Arjun Chaal Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan
– डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए अर्जुन की छाल का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अर्जुन की छाल में एंटीडायबिटीज गुण मौजूद होता है। जो शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं।
– हृदय (Heart) स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में अर्जुन की छाल लाभकारी साबित होता है। साथ ही अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ गया हो, तो वह भी कंट्रोल करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

– बैक्टीरियल इन्फेक्शन (Bacterial infection) के कारण कई बार कान दर्द की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप अर्जुन की छाल का सेवन करते हैं, तो इससे कान दर्द से छुटकारा मिलता है। क्योंकि अर्जुन की छाल में एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होता है।
– अगर किसी को सर्दी-खांसी (Cold and Cough) की शिकायत हो, तो उसे अर्जुन की छाल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इससे सर्दी-खांसी की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके लिए आप अर्जुन की छाल से बने काढ़े का सेवन कर सकते हैं।
– सामान्य बुखार (Fever) और डेंगू बुखार में अर्जुन की छाल का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए अगर किसी को बुखार की शिकायत हो, तो उसे अर्जुन की छाल के पाउडर का गुड़ के साथ सेवन करना चाहिए।

– अर्जुन की छाल में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो फैट को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट अर्जुन की छाल से बना काढ़ा पीते हैं, तो इससे वजन आसानी से कम होता है।
– अर्जुन की छाल का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही अगर किसी की हड्डियां टूट गई हो, तो उसे जोड़ने में भी मदद करता है। इसके लिए दूध में अर्जुन की छाल का पाउडर मिलाकर सेवन करना चाहिए।
– अर्जुन की छाल का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें एंटीहाइपरटेंसिव गुण मौजूद होता है। जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
अर्जुन की छाल के नुकसान – Arjun Chaal Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan
– अर्जुन की छाल का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी (Vomiting) की शिकायत हो सकती है।
– अर्जुन की छाल का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी परेशानियां हो सकती है।
– अर्जुन की छाल के अधिक सेवन से सिर दर्द (Headache) की समस्या हो सकती है।
– जो लोग बीपी और डायबिटीज की दवा का सेवन करते हैं, तो उनको अर्जुन की छाल का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।
Hair Care Tips: ये 5 चीजे सिर पर दोबारा बाल उगा देंगी, बस सही इस्तेमाल करें
Lifestyle news: मर्दों को पसंद होती है इस तरह की महिलाएँ, देखिए पूरी लिस्ट
Skin Care Tips: सुबह उठकर रोजाना करें ये 4 काम, चेहरे पर लौट आएगी चमक, जानिए कैसे?
mukesh ambani के पास है अरबों की संपत्ति, फिर भी हमेशा पहनते हैं सफेद शर्ट, ये है बड़ी वजह
Nita Ambani दुनिया की इन 5 सबसे महंगी चीजों की शौकीन हैं।
एशिया के सबसे बड़े उद्योगपति Mukesh Ambani ने अपने कर्मचारियों को तोहफे में दिया 22 मंज़िला इमारत
एशिया के सबसे बड़े उद्योगपति Mukesh Ambani ने अपने कर्मचारियों को तोहफे में दिया 22 मंज़िला इमारत
Mukesh Ambani की बहू ने दिखाया हॉट अवतार, छोटे-छोटे कपड़ो में निकली घूमने
Mukesh Ambani – मुकेश अम्बानी के घर इटालिया से भी आलीशान बंगले में रहता है साउथ का ये सुपरस्टार
Rakesh Jhunjhunwala का घर है बेहद खूबसूरत! बेडरूम देख रह जाएंगे दंग
DOG INSURANCE: अपने डॉगी का करवाए INSURANCE परेशान ना हो तरीका है आसान आगे देखिए।
automobile news in hindi: Insurance एक अप्रैल से महंगा होगा गाड़ियों का बीमा