Ambani-Adani news- Ukraine पर रूस का हमला और अंबानी-अडानी के 88 हजार करोड़ का लगा झटका

0
54
source by google

नई दिल्ली: यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई (Ukraine crisis) से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 2700 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। इस भारी गिरावट से निवेशकों को 13 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। देश के दो सबसे बड़े रईसों मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अडानी (Gautam Adani) को कुल 88 हजार करोड़ रुपये का झटका लगा।

Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक एशिया और भारत के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में गुरुवार को 5.25 अरब डॉलर की गिरावट आई। अब उनकी नेटवर्थ 84.6 अरब डॉलर रह गई है। हालांकि वह अब भी दुनिया के अरबपतियों की सूची में 10वें नंबर पर बने हुए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 5.34 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

अडानी की नेटवर्थ
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ में गुरुवार को 6.43 अरब डॉलर की गिरावट आई। भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस अडानी की नेटवर्थ अब 80.6 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 4.09 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वह अभी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अंबानी से एक स्थान नीचे 11वें नंबर पर हैं।

गुरुवार को भारतीय निवेशकों को जहां तगड़ा झटका लगा, वहीं अमेरिकी रईसों को काफी फायदा हुआ। अमेरिकी शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले लेकिन दिन चढ़ने के साथ वहां रिकवरी देखने को मिली। अंत में शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए। इससे खासकर टेक कंपनियों अमेरिकी रईसों की नेटवर्थ में तेजी आई।

अमेरिकी रईसों की चांदी


Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की नेटवर्थ में गुरुवार को 8.49 अरब डॉलर की तेजी आई। वह 207 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे बड़े रईस बने हुए हैं। ऐमजॉन के जेफ बेजोस की नेटवर्थ भी गुरुवार को 6.47 अरब डॉलर उछली और वह 176 अरब डॉलर के साथ दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस हैं।

Rakesh Jhunjhunwala पोर्टफोलियो के इस शेयर में मिल सकता है 115% का दमदार रिटर्न, नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश

पुरूष के बिना इस गांव में महिलाएं हो रहीं प्रेग्नेंट,यह है सच्चाई

Weight loss : रोज सुबह खाली पेट पिने से तेजी से पिघलने लगेगी पेट की चर्बी…

Hero Spelnder Bike: हीरो स्प्लेंडर की बाइक पर मिल रही बंपर छूट, खरीदारी का ना गंवाएं मौका, जानिए डिटेल

Oppo Pad:8GB RAM के साथ आया Oppo Pad, मिलेगी 8360mAh की बड़ी बैटरी,जल्दी ख़रीदे

2022 Maruti Suzuki Baleno Launch Today: आकर्षक लुक और नए फीचर्स के साथ नई Baleno 2022 हुई लॉन्च, जानें कीमत

Automobile news: ये है 2022 में लॉन्च होने वाली धांसू मोटरसाइकिलों की लिस्ट, जानें सारी डिटेल्स

Kia Carens Vs Maruti Ertiga फीचर्स के मामले में कौन बेहतर, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

mukesh ambani के पास है अरबों की संपत्ति, फिर भी हमेशा पहनते हैं सफेद शर्ट, ये है बड़ी वजह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here