Horoscope 24 Augsut 2022 rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।

24 अगस्त को बुधवार है। बुधवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।
ग्रहों की स्थिति-राहु मेष राशि में हैं। मंगल वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा कर्क राशि में हैं। शुक्र कर्क Rashifal में हैं। सिंह राशि में सूर्य, कन्या राशि में बुध, केतु तुला राशि में हैं। वक्री शनि मकर राशि में और वक्री गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
Rashifal–
मेष-भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। घर में कुछ भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। कुछ खुशहाल समाचार मिल सकता है। शुभ संस्कार हो सकते हैं। मां का स्वास्थ्य सुधार की ओर जाएगा। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। संतान आपकी आज्ञा का पालन करने और कामयाबी की ओर जाएगी। शत्रुओं से भी लाभ होता दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें। अच्छा होगा।
वृषभ-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। किसी महिला की मदद के कारण आप उत्थान की ओर जा रहे हैं। पुरुष हैं तो महिला के सहयोग से, महिला हैं तो पुरुष के सहयोग से। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ शुभ संकेत दिख रहे हैं। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन Rashifal–रुपए-पैसे में बढ़ोत्तरी दिख रही है। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्यापार की स्थिति भी पहले से बेहतर है। एक शुभ संकेत दिख रहा है लेकिन अभी निवेश करने से बचें। मां काली की अराधना करते रहें।
कर्क-आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप शुभ दिख रहे हैं। मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। बाकी सब ठीक है। मां काली की अराधना करते रहें।
सिंह-स्वास्थ्य पहले से बहुत अच्छा है लेकिन फैशन इत्यादि में खर्च से परेशान हो सकते हैं। सिरदर्द थोड़ा परेशान कर सकता है। अज्ञात भय होगा। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापार आपका सही दिख रहा है। सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित करें।
कन्या-आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रेम की स्थ्िाति बहुत अच्छी रहेगी। एक खुशहाल समय दिख रहा है। सफेद वस्तु पास रखें।
तुला-शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। पैतृक सम्पत्ति में इजाफा होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया है। प्रेम और संतान की स्थिति प्रफुल्लित करने वाली होगी। व्यापार आपका सही दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।
वृश्चिक-व्यापार में लाभ होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। परिस्थितियां अनुकूल बनेंगी। यात्रा में लाभ होगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत बढ़िया दिख रहा है। सफेद वस्तु का दान करें।
धनु-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। तबीयत खराब होने की आशंका है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार सही चलता रहेगा। सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित करना अच्छा होगा।
मकर-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रफुल्लित करने वाला समय है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। संतान, प्रेम, व्यापार, स्वास्थ्य सब बहुत अद्भुत है। मां काली की शरण में बने रहें।

कुंभ-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम है। प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।
मीन-मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। भावनाओं पर काबू रखें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है लेकिन अत्यधिक प्रेम के चलते ये होगा। संतान ठीक-ठाक, स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।
Horoscope 24 Augsut 2022 rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।
old coin: मात्र 2 रुपये के नोट से आप कमा सकते हैं 5 लाख रुपये, यह है बेचने का सही तरीका benefit