सिंगरौली: काफी मशक्कत के बाद रोड में पहनाया माला,रामसुमिरन गुप्ता की चहुँओर हो रही किरकिरी
सिंगरौली: भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने रामसुमिरन गुप्ता को अध्यक्ष की कुर्सी पर ताजपोशी करते समय साफ शब्दों में चेताया था कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक धागे में पिरो कर चलना है लेकिन जिलाध्यक्ष कर रहे है ठीक इसके विपरीत। महज 2-3 महीने में ही कार्यकर्ता इनकी मनमानियों से तंग आ गए है। बीते दिनों देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यक्रम में यह देखने को मिला।
एक ओर जहां संगठन के पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता कार्यक्रम से दूर नजर आए वही दूसरी ओर भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भी किनारे रखा गया इतना ही नही मोर्चा अध्यक्षों को किनारे रखने के पीछे जिलाध्यक्ष की क्या मंशा रही होगी यह तो वही बता सकते है लेकिन उनके इस रवैये से सब हैरान है।
Singrauli News : RTO चेक पोस्ट में अवैध वसूली की शिकायत
जिलाध्यक्ष की हो रही किरकिरी
सिंगरौली: भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के जिले की कमान जब रामसुमिरन गुप्ता को सौंपी गई तभी से तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म था और कुछ लोग तो दबीजुबान कठपुतली भी कह रहे थे जो धीरे-धीरे सच साबित होता दिख रहा हैं। क्योंकि इससे पहले किसी कार्यक्रम में ऐसा नही होता था। पदाधिकारी व वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी और मंच अथवा सामने स्थान मिलता था लेकिन भगवान जाने जिलाध्यक्ष के मन मे क्या चल रहा है अपने ही पदाधिकारियों को इस प्रमुख कार्यक्रम से दूर रखा। लिहाजा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता की चहुँओर किरकिरी हो रही है।

ये गुटबाजी ले डूबेगी विधानसभा
सिंगरौली: रामसुमिरन गुप्ता के जिलाध्यक्ष बनने से भाजपा दो धड़ो में बंट गई है यदि ऐसा ही चलता रहा तो आगामी विधानसभा चुनाव में क्या होगा इसका अंदाजा बखूबी लगाया जा सकता है। हालांकि जिलाध्यक्ष के कल के मनमानी के कारण यह विवाद और गहराता दिख रहा है क्योंकि जिलाध्यक्ष के सौतेले व्यवहार के कारण विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने सड़क पर रोककर मुख्यमंत्री को पुष्पाहार पहनाया इतना ही नही अपने चहेतों को हेलीपैड भेजा और बाकी पदाधिकारी इस दुष्वयवहार के कारण सीएम के कार्यक्रम में भी नही गए।